पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध : प्राचार्य

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध : प्राचार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटऑलिव इंग्लिश मिडियम स्कूल करमटोली में गुरुवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जसमनी बाड़ा ने की। गोष्ठी की शुरुआत विद्यालय प्रधान अनिल किंडो विद्यालय सचिव इंजोरा किंडो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विद्यालय प्रधान अनिल किंडो ने कहा कि माउंट ऑलिव स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिवद्ध है। विद्यार्थियों के विकास को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमाें में बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं काे सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां अध्ययनरत बच्चे हर गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्कूल द्वारा बच्चों काे गुणवक्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, छात्रावास की सुविधा संचालन, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियाें की गतिविधियां, क्रियाशीलता अनुशासन पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा स्तर को उंचा रखने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। अभिभावकों ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अभिभवक विद्यालय की गतिविधि व्यवस्थाओं से संतुष्ट है। साथ ही अभिभवकों ने विद्यालय प्रबंधन को सुझाव देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य के तहत कठिन विषयों को बच्चों के बीच सरलतम बोधात्मक बनाया जाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद एक्का ने किया। मौके पर सुभल सुनील मिंज, अरुणा केरकेट्‌टा, रश्मि केरकेट्‌टा, मीरा कुमारी बाड़ा, पारदेन खेस, नीली कमल, मनप्यारी शिखार, सुषमा पुष्पिका तिर्की, सुमन खलखो, अशोक खलखो, फ्रेडरिक अनिल एक्का दिनेश तिवारी समेत अभिभावक उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित अभिभावक।

बैठक को संबोधित करते प्राचार्य।