पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों की सुविधाओं का रखें ध्यान : डीसी

विद्यार्थियों की सुविधाओं का रखें ध्यान : डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोलें प्रश्न पत्र

डीसीने कहा कि समय से विद्यार्थियों के बीच प्रश्न पत्र का वितरण करें। प्रश्न पत्र सभी परीक्षा केंद्रो में समय पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला जाना है। अगर किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड गुम हो गया हो, तो ऐसी परिस्थिति में उपस्थिति पत्र में नाम फोटो का मिलान कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने दिया जाए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी शिक्षक पहचान पत्र के साथ तैनात रहेंगे। जिला स्तर पर बनाया गया उड़नदस्ता टीम परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगे।

केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक करते उपायुक्त अन्य अधिकारी।

बैठक में उपस्थित केंद्राधीक्षक।

उपायुक्त ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक

भास्कर न्यूज | गुमला

विकासभवन के सभागार में मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर सभी केंद्राधिक्षकों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मैट्रिक इंटर परीक्षा के सफल संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्राधीक्षक शांतिपूर्वक कदाचारमुक्त परीक्षा कराएं। परीक्षाओं में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, वीक्षक, शिक्षक कर्मी अपने काम को ईमानदारी से करें। अगर कहीं किसी प्रकार की कठिनाई हो, तो वे सीधे जिलास्तर पर बनाए गए कोषांग में संपर्क करें। अविलंब आपकी परेशानियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की देखरेख के लिए अलग से कोषांग का गठन किया गया है। इसमें पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

पदाधिकारी हर पल कोषांग में मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक परीक्षा केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में बेंच-डेस्क, पेयजल, शौचालय कैंपस की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनश्चित करें। पेयजल की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के कमरे में करें ताकि विद्यार्थियों को परेशानी हो। बेंच-डेस्क लाने ले जाने में अगर किसी प्रकार की परेशानी हो, तो इस संबंध में तीनों अनुमंडल के एसडीओ स्थानीय प्रभारी के मदद से ट्रक की व्यवस्था करेंगे। बैठक में एसडीओ नेहा अरोड़ा, एसडीपीओ मोहम्मद अर्शी, डीएसपी कैलाश करमाली, डीईईओ नीरू पुष्पा टोप्पो, फादर इरेनसियुस मिंज, सिस्टर हीरमिला लकड़ा, प्रो. सोमनाथ भगत, अनिल बरवा समेत सभी केंद्राधीक्षक बीईईओ उपस्थित थे।

संतइग्नासियुस हाई स्कूल में परीक्षा देंगे बंदी

डीसीने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले गुमला मंडल कारा बाल सुधार गृह के बंदियों लिए संत इग्नासियुस उवि में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिससे सुरक्षा में सुविधा हो। साथ ही बंदी जिस केंद्र का परीक्षार्थी होगा, उस केंद्र के एक-एक शिक्षक को वहां प्रतिनियुक्त किया जाएगा। डीसी ने सभी परीक्षा केंद्रो में प्रतिनियुक्त वीक्षकों मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय से पहले अपने केंद्र में पहुंच जाएं ताकि परीक्षा प्रारंभ होने में कोई बाधा उत्पन्न हो।