पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेली महाजतरा के आयोजन पर विमर्श

तेली महाजतरा के आयोजन पर विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंचासीन तेली समाज के अध्यक्ष पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज |गुमला

पालकोटरोड स्थित लक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने की। बैठक में वार्षिक तेली महाजतरा के संबंध में विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि तेली जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी के भाई सोम भाई मोदी मुख्यमंत्री रघुवर दास शिरकत करेंगे। मुनेश्वर साहू ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम भाग दो में 14 फरवरी को वार्षिक तेली महाजतरा सह सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष हीरा साहू ने कहा कि तेली जतरा सह सामूहिक विवाह की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि महाजतरा में भुटान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि जगहों से लोग शामिल होंगे। मौके पर भूषण साहू, महिला अध्यक्ष बसंती साहू, लीलांबर साहू, रामकृष्ण ओहदार, संत साहू, प्रमिला देवी, जगमोहन साहू, दीपनारायण साहू, केदारनाथ भगत, इंद्रमैन साहू, सुरेखा देवी, हेमा देवी, ममता देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, बालो दवी, मुनी देवी, यशोदा देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, कुंशती देवी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।