रौनियार वैश्य समाज का आम चुनाव संपन्न
रौनियारवैश्य समाज गुमला का आम चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक परिणाम सामने नहीं सका है। देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। आम चुनाव को लेकर पालकोट रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में मतगणना केंद्र बनाया गया था। जहां सुबह आठ बजे से मतदान का कार्य प्रारंभ हो गया था, जो निधारित समय तक जारी रही। मतदाताओं ने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाताओं ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष 16 कार्यकारिणी सदस्यों के पद के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए अनिल साहू, प्रदीप गुप्ता, विनोद प्रसाद, संजीव गुप्ता, मुरली मनोहर प्रसाद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं सचिव के लिए भगवान दास गुप्ता अनमोल गुप्ता का भाग्य मतपेटी में बंद है। कोषाध्यक्ष के लिए शिव गुप्ता, नवीन गुप्ता राधेश्याम साहू चुनावी मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए रामजी साहू, सत्यनारायण साहू, किशोरी गुूप्ता, श्याम गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राधेश्याम साहू, उमा गुप्ता, विनय गुप्ता, पंकज गुप्ता, शिव गुप्ता, राजेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, उदयशंकर साहू, दीपक गुप्ता नवीन कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में खड़े हैं। मतदान का कार्य मुख्य चुनाव पदाधिकारी नागेश्वर राम, सहायक चुनाव पदाधिकारी सीताराम मिश्रा अनुप गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ।