बंद होने के कगार पर केंद्रीय विद्यालय
करमटोली में कल्याण विभाग के भवन में चल रहा है स्कूल
आरिफहुसैन अख्तर | गुमला
केंद्रीयविद्यालय के भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण स्कूल बंद होने के कगार पर है। करमटोली में कल्याण विभाग के भवन में संचालित केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष नए विद्यार्थियों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। गौरतलब है कि काफी मशक्कत के बाद वर्ष 2008 में गुमला जिला में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की गई थी। फिलहाल स्कूल में कक्षा एक से लेकर नौ तक में 403 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल के भवन निर्माण को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति अभिभावक समिति ने कई बार जनप्रतिनिधियों जिले के वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर लिखित मौखिक रूप से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। परंतु इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। जिला प्रशासन की ओर से सिसई रोड स्थित हवाई अड्डा के समीप स्कूल के भवन निर्माण के लिए जमीन देखी गई थी। लेकिन वहां रास्ता पानी नहीं होने की स्थल का चयन नहीं हो सका। अभिभावक समिति ने जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों से ट्रेनिंग स्कूल परिसर में ही भवन निर्माण के लिए जमीन की मांग की थी। मगर जमीन की मापी होने के बाद मामला शिथिल पड़ा हुआ है। अभिभावक समिति के सदस्य मुक्तार अंसारी, कैलाश नाग, कलावती देवी, दीपक मेटे सबिहा बेगम आदि ने बताया कि स्कूल के भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने की स्थिति में मार्च के स्कूल बंद हो जाएगा। इस वर्ष स्कूल में नामांकन नहीं लिया जा रहा है। जिला प्रशासन इस संबंध में पहल करे तो स्कूल का भवन निर्माण हो जाएगा और बच्चों का भविष्य चौपट नहीं होगा। मगर इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल नहीं की जा रही है।