पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटफाथ दुकानदार संघ की बैठक

फुटफाथ दुकानदार संघ की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | फुटफाथदुकानदार संघ की बैठक रविवार को हनुमान मंदिर स्थित टंगरा मार्केट में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष विजय साव ने की। विजय साव ने संघ को मजबूत एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता की पहचान के लिए फुटफाथ दुकानदार संघ में अपना नामांकन जरूर करा लें। सचिव विनय गोप ने कहा कि नामांकन फार्म में दिए गए शर्तों को पढ़कर विचार करने के बाद ही नामांकन कराए। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार नामांकन करा चुके है आैर बैठक में अनुपस्थित है, वे अनुपस्थित होने का कारण स्पष्ट करेंगे। साथ ही जिन दुकानदारों ने नामांकन नहीं कराया है। वे दो पासपोर्ट फोटो, पहचान पत्र की फोटो कॉपी के साथ नामांकन फार्म भरकर जमा कर दें। संघ की अगली बैठक 22 फरवरी को होगी। मौके पर भिखेश्वर नागमणि, रामनिहोरा साव, मोहम्मद अरशद आलम, मोहम्मद मिन्हाज, चंदन मिश्रा, रामनाथ साव, अशोक राम, बंधना महतो, सुमित्रा मिंज, संजय केशरी, दिनेश गुप्ता, रामनाथ पांडेय, अमर गुप्ता, बृजकिशोर गोप, नारायण सिंह, रमेश गोप, गोपेश्वर गोप आदि उपस्थित थे।