382 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन
गुमला | जनविकास ट्रस्ट द्वारा संचालित जेवीटी नेत्र चिकित्सालय में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियांबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपन संपन्न हो गया। शिविर में कुल 671 मरीजों का स्क्रीनिंग जांच की गई। इसमें 382 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। कोलकाता के नेत्र सर्जन डॉक्टर वीवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलू कुमारी ने सभी मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपन किया। साथ ही ट्रस्ट द्वारा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवा, कंबल, चश्मा का वितरण किया गया। वहीं शिविर में मरीजों के रहने खाने की भी व्यवस्था की गई थी। डॉक्टर नीलू ने कहा कि जन विकास ट्रस्ट लगातार गरीबों के सेवा के लिए तत्पर है। ट्रस्ट बराबर इस तरह के शिविर का आयोजन कर गरीब असहाय को लाभान्वित कर रही है। जो लाभ उठाने से वंचित रह गये उनके लिए ट्रस्ट पुन: शिविर लगाकर ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण करेगी।