पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने की मांग

सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड 19 की पार्षद सह भाजपा नगर मंत्री शैल मिश्रा ने शहरी क्षेत्र मेंं निरंतर हो रही सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मिश्रा ने दोपहिया चार पहिया वाहनों की शहरी क्षेत्र में गति निर्धारण कर कड़ाई से पालन कराने की मांग की है। साथ ही गुमला के पालकोट रोड एसबीआई के समीप, जशपुर रोड बिरसा मुंडा पार्क के समीप, सिसई रोड उर्सुलाईन कॉन्वेंट के समीप, लोहरदगा रोड लुथेरान स्कूल के समीप सहित भीड भाड वाले इलाकों में मार्ग अवरोधक लगाने की मांग की है।