- Hindi News
- क्षेत्र में रहकर काम करें पंचायत और रोजगार सेवक : सूरज
क्षेत्र में रहकर काम करें पंचायत और रोजगार सेवक : सूरज
गुमला | प्रशिक्षुआइएएस सूरज कुमार ने रविवार को प्रखंड सभागर में पंचायत रोजगार सेवक के साथ बैठक कर उन्हें क्षेत्र में रहकर अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने का निर्देश दिया। सूरज कुमार ने कहा कि पंचायत रोजगार सेवक पंचायतों की रीढ़ है। आप की लापरवाही से आम ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी हो। इसका ख्याल रखे। उन्होंने मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन में कृषि सिंचाई से संबंधित योजनाओं को ग्राम सभा कराकर चयन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपनी पंचायतों के अधूरे पंचायत भवनों को अपनी देखरेख में जल्द पूरा कराएं। कार्य करने में कोई परेशानी आती है, तो इसकी सूचना हमें दे। उन्होंने मुरकुंडा, तेलगांव कलिगा के पंचायत सेवक का स्थानांतरण कर दिया है।