- Hindi News
- सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत
सड़क हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत
सिसई | सिसई थाना क्षेत्र के महुआडीपा के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने भिड़ंत में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार को दोपहर 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार सिसई बस्ती निवासी सरफराज अंसारी की 18 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी अपनी बाइक से एक मिस्त्री को महुआडीपा में छोड़कर घर वापस रहा था। वहीं दूसरी ओर गुमला से सेना के दो जवान गुमला करमटोली निवासी अर्जुन साहु (40) चेटर निवासी लक्ष्मीनाथ उरांव आर्मी कैंप डीपाटोली रांची जा रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने सीधी टक्कर हुई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सेना के जवान अर्जुन साहू और अरमान अंसारी ने रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सेना के जवान लक्ष्मीनाथ उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।