विवाद में महिला की पिटाई
गुमला।सदर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित चेटर शांति नगर निवासी 33 वर्षीय पूनम देवी को रविवार को जमीन विवाद में उसके देवर कृष्णा महली, दुर्गा महली ननद पुतुल कुमारी ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पूनम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसने बताया कि उसके पति सत्यनारायण महली कुछ वर्ष पूर्व दूसरा विवाह कर अपनी दूसरी प|ी के साथ पटना चला गया है। वह चेटर शांति नगर स्थित अपने ससुर के जमीन में मकान बनाकर चार बच्चों के साथ रहती है। उसके दोनों देवर ननद जमीन छोड़ने की बात कहकर जमकर पिटाई कर दी।