- Hindi News
- राज्य में घर घर शिक्षा की ज्योति जलानी है : अशोक
राज्य में घर-घर शिक्षा की ज्योति जलानी है : अशोक
विकासभारती बिशुनपुर के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन कर गुमला, लातेहार लोहरदगा के व्यापारी, समाजसेवी किसानों ने अशोक भगत को सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक भगत ने कहा कि हमें अभी और काम करना है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1983 में विकास भारती संस्था की शुरुआत की गई थी। तब से आज तक गरीबों असहायों की सेवा करते रहे हैं। आदिवासी आदिम जनजाति के उत्थान के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के घर-घर में शिक्षा की ज्योति जलानी है। सभी को रोजगार देना है। साथ ही मानव कल्याण के लिए कार्य करना हमारा उद्देश्य है। प्रवीण सिंह ने कहा कि अशोक भगत ने विकास भारती द्वारा पिछड़े वर्गो के कल्याण के लिए काम किया है। गौरतलब है कि अशोक भगत को पद्मश्री पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद से उन्हें शुभकामना देने का सिलसिला जारी है। मौके पर युगल किशोर सिंह, मनीर उरांव, केके पांडेय, विविन बिहारी सिंह, मंगल उरांव, रूपमनी देवी, भिखारी भगत, संजय पांडेय, महेंद्र भगत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
बाबूलालमरांडी अयोग्य नेतृत्वकर्ता : प्रवीण
कार्यक्रममें झाविमो के पूर्व महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अयोग्य नेतृत्वकर्ता है। उन्होंने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया। विधायकों कार्यकर्ताओं में बाबूलाल मरांडी के प्रति पहले से आक्रोश था, जो अब सामने रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हमेशा बाबूलाल दुर्व्यवहार करते रहे हैं। जिसके कारण आज पार्टी की स्थिति कमजोर है।
विधायकों का झाविमो छोड़ने में मेरा कोई हाथ नहीं है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
अशोक भगत का अभिनंदन करते लोग।