- Hindi News
- खेल किट्स वितरण घोटाला में कार्रवाई की मांग
खेल किट्स वितरण घोटाला में कार्रवाई की मांग
गुमलाजिला खेल संघ के संयोजक कृष्णा उरांव ने डीसी गौरी शंकर मिंज को ज्ञापन सौंपकर खेल किट्स वितरण घोटाला में दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कृष्णा उरांव ने कहा कि जिला में वित्तीय वर्ष 2011-12, 12-13, 13-14 में 14 वर्ष से ऊपर के स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत राष्ट्रीय, राज्य जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित सूचीवद्ध खिलाड़ियों को खेल किटस उपलब्ध कराने के लिए 15 लाख रुपए आपूर्तिकर्ता को दिया गया था। लेकिन आपूर्तिकर्ता द्वारा नियमानुसार खेल किट्स जिला खेल पदाधिकारी को नहीं उपलब्ध कराया गया। जबकि दलालों के मिलीभगत से फर्जी खिलाड़ियों के बीच किट्स वितरण दिखाते हुए राशि का घोटाला कर दिया गया।