टेंपो के धक्के से एक युवक घायल
गुमला|गुमला थानाक्षेत्र के सुअरगुडा निवासी 40 वर्षीय साधु उरांव 42 वर्षीय तेतरू उरांव अपने बाइक पर सवार होकर गुमला की ओर रहे थे। इसी दौरान सिसई रोड स्थित पुग्गू नदी के समीप एक अज्ञात टेंपो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तेतरू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।