पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईंट भट्ठे में कैद बेटी को सकुशल लाने की गुहार

ईंट भट्ठे में कैद बेटी को सकुशल लाने की गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला|सिसई थानाक्षेत्र के बोंडो आंबाटोली ग्राम निवासी बंडा उरांव ने यूपी के मऊ जिले में पीके ईंट भट्ठा के मालिक जहिन गुप्ता उसके पुत्र सोनू गुप्ता पर अपनी 8 वर्षीय पुत्री को बंधक बनाने का अरोप लगाते हुए सिसई थाना में आवेदन देकर वापस लाने का गुहार लगाई है। इस संबंध में सिसई पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर बंधक बनाई गई पुत्री को वापस लाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बंडा उरांव ने कहा है कि उसकी पुत्री नेता स्कूल घाघरा के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसे 5 मजदूर पीके मार्का ईंट भट्ठा में काम करने के लिए गए थे। वहां सभी मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार, शारीरिक मानसिक शोषण किया गया। इस पर 5 मजदूर 12 जनवरी वहां से भागकर गांव लौट आये। मगर उसकी पुत्री अभी भी फंसी हैं। उसे घर में कैद कर रखा गया है। वहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। विगत 13 जनवरी को भट्ठा मालिक जहिन गुप्ता ने फोन कर कहा की उसकी बेटी रात के साढ़े तीन बजे भाग गई है। मगर तीन दिन बाद पुन: उसके पुत्र सोनू गुप्ता ने मोबाइल नंबर 9532545454 से बहन मुनी उरांव के पति राधे उरांव के मोबाइल 8084623789 पर फोन कर भागे पांचों मजदूरों को वापस लाने के लिए कहा। इस दौरान सोनू गुप्ता ने उनकी पुत्री से बात भी कराई।

पुत्री ने बताया कि ये लोग हमें घर में बंद कर रखे हैं। बंडा उरांव ने कहा है कि उसकी पुत्री के जानमाल का खतरा है।