पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता के वेतन पर रोक

बीडीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता के वेतन पर रोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तगाैरी शंकर मिंज ने मनरेगा से संबंधित कृषि योजनाओं के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में सभी बारह प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

इससे जिले में कार्यरत अन्य पदाधिकारी कर्मियों में हड़कंप है। गौरतलब है कि 23 जनवरी को उपायुक्त ने उपरोक्त सभी कर्मियों को पंचायतों में कृषि से संबंधित योजनाओं पर अविलंब कार्य प्रारंभ करने करने का निर्देश दिया था। मगर ये उपायुक्त के निर्देश के अनुरूप कार्यों का निवर्हन नहीं किया।

8 फरवरी को उपायुक्त के आवासीय कार्यलय में संपन्न हुई मनरेगा की समीक्ष बैठक में यह मामला सामने आया था। इसके बाद उपायुक्त ने यह कार्रवाई की। इस संबंध में उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने वेतन रोके जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि उपरोक्त कर्मियों का मनरेगा के कार्य में काफी निराशाजनक रवैया रहा। वे मनरेगा की राशि कृषि सिंचाई के कार्यों पर खर्च नहीं कर रहे थे। परिणाम स्वरूप सोमवार की देर रात इससे संबंधित उपायुक्त द्वारा आदेश निर्गत किया गया है।