- Hindi News
- समाज निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी : बेरनार्ड
समाज निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी : बेरनार्ड
संतपात्रिक प्लस टू उवि में समारोह का आयोजन कर 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका जुलियाना कुल्लू को विदाई दी गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक प्रोफेसर बेरनार्ड मिंज, प्राचार्य फादर रामू, भिमसेंट मिंज सिस्टर अर्चना ने किया। बेरनार्ड मिंज ने कहा कि विद्यार्थी स्कूल से प्राप्त शिक्षा, संस्कार अनुशासन की बदौलत समाज निर्माण में महत्ती भूमिका निभाएं। फादर रामू ने कहा कि ईश्वर ने संपूर्ण सृष्टि का निर्माण स्वयं किया। सृष्टि में मनुष्य को विभिन्न वरदानों से विभूषित कर दुनिया में भेजा है। परीक्षा की इस घड़ी में हम सभी ईश्वर से ज्ञान, बुद्धि विवेक का वरदान मांगें। स्कूल में जो तैयारी कराई गई है, उसका अभ्यास करें। समय निर्धारित कर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर फादर अमृत तिर्की, फादर कल्याण, फादर संदीप, नीलम लकड़ा, कुणाल कुमार, बधु किरण, लखेंद्र साहू, रवि विलुंग, पुनीत मिंज, विलशन लकड़ा, अनिल बरवा, किशोर तिर्की, एलेन बेक, संतोष कुमार, शिवम कुमार, निर्मल उरांव, ओमप्रकाश साहू अलोक्स तिर्की उपस्थित थे।