जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों की बैठक
गुमला|रायडीह प्रखंडके राजकीय उवि के प्रांगण में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवि, अभिभावक गणमान्य नागरिकों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिप सदस्य हांदु भगत ने की। बैठक में उवि सुरसांग में प्लस टू की पढ़ाई शुरू करने, नवनिर्मित छात्रावास को प्रारंभ करने, विद्यालय परिसर में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था शुरू करने क्षेत्र के विद्युत विहिन 15 गांवों की सूची तैयार कर दस महिला दस पुरुष की एक समिति का गठन किया गया। बैठक में बिजली सं वंचित गांवों का दौरा कर जनता को गोलबंद कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर निर्मला तिर्की, सुशीला देवी, स्वस्ती मनी लकड़ा, बिमला लकड़ा, इलियानी लकड़ा, सुशीला देवी, जयमनी देवी, धनेश्वरी देवी, सारती देवी, सुमति देवी, सुभरना मलार, नंदलाल राम उपस्थित थे।