पेंशनर समाज की मासिक बैठक
गुमला|झारखंड राज्यपेंशनर समाज की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया। सर्वसम्मति से सुखनाथ महतो को सदर प्रखंड का सचिव बनाया गया है। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पेंशनरों को आयकर से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर कामडारा प्रखंड के आठ सदस्यों ने पेंशनर समाज की सदस्यता ली। इस अवसर पर हिलारियुस तिर्की, गंगाधर भगत, दिलीप मुखर्जी, महावीर मिश्रा, युगेश्वर मिश्रा, वासुदेव मुंडा, बटेश्वर साहु, छेदी भगत, फलींद्र बड़ाईक, प्रभाकर दास, छेदी साहु, सिधेश्वर प्रसाद, चंद्रनाथ प्रसाद गौरी प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।