पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई ट्रेन शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष

नई ट्रेन शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला|हटिया सेराउरकेला तक चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से कामडारा, बसिया, कुरकुरा पकरा के ग्रामीणों में हर्ष है। पहले दिन सोमवार की रात साढ़े आठ बजे पोकला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही ग्रामीण सीताराम, राजकुमार, अरुण मेकसवेल समेत दो सौ लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर गार्ड को फूल देकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से अब लोग पोकला से हटिया मात्र 15 रुपए देकर पहुंच सकते हैं। जबकि बसों से यात्रा कर पोकला से हटिया जाने में लोगों को 60 रुपए का भुगतान करना पड़ता है।