पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करें : एडवर्ड

बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करें : एडवर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालकोटरोड स्थित विद्या भारती विद्यालय में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं काे विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधान मनमोहन प्रसाद वरिष्ठ शिक्षक फादर एडवर्ड कछुआ ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। एडवर्ड कछुआ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य संपूर्ण विकास पर जोर देते हुए मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन करने को कहा। मनमोहन प्रसाद ने कहा कि समय अनुशासन के बल पर ही विद्यार्थी लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतकर्म, सदव्यवहार सच्ची निष्ठा ही मनुष्य को महान बनाती है। मनुष्य इन्हीं गुणों के कारण जीवन में सफल होता है। वहीं कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। मौके पर सिलास टोप्पो, नीलम कुमारी, माधुरी कुमारी, अंजली कुमारी, सोनी कुमारी, बबलू कुमार जेवियर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।