- Hindi News
- अनुशासन से महान बनता है मनुष्य : फादर इरेनसियुस
अनुशासन से महान बनता है मनुष्य : फादर इरेनसियुस
संतइग्नासियुस उवि में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर इरेनसियुस मिंज, इंटर कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर फादर मनोहर खोया, शिक्षिका नेम्हा रेणुका मिंज, नुपुर डुंगडुंग मोहित टोप्पो ने किया। इस मौके पर धर्म ग्रंथों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर फादर इरेनसियुस ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्यों को सृष्टि में महान बनाया है। उन्हें प्रज्ञाशील, प्रज्ञासंपन्नता विवेकाशील से बुद्धिमान बनाया। प्रज्ञा की प्राप्ति से ही मनुष्य जीवन की सच्चाई को पहचान पाता है। जीवन के मूल्यों को समझ पाता है। प्रज्ञा विवेक उन्हीं को प्राप्त होती है, जो उन्हें पाने की लालसा रखते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है। विद्यार्थी अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आप समय का सदुपयोग कर अध्ययन करें। विवसेंट किंडो ने कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रत्येक मनुष्य के लिए मूल्यवान होता है। विद्यार्थी मैट्रिक इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करें।
वहीं शिक्षकों ने शुभकामना गीत पेश किया। मौके पर अजीता लकड़ा, रामविनय मिश्र, ताराशंकर मुखर्जी, विजय नारारयण सिंह, शांति मार्गेट बाड़ा, नम्रदेश्वर पाठक, कुलदीप बा, रश्मि प्रभा प्रसाद, जस्टीन टोप्पो, पूनम टोप्पो, सिमोन कुजूर, राजेश राय, जेवियर डुंगडुंग, नीलम प्रकाश लकड़ा, हीरालाल नाग, नजारियुस कुजूर निर्मल कुजूर समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।