पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की सदस्य बनी कुडू़ मुखिया नीलू

ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की सदस्य बनी कुडू़ मुखिया नीलू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुडू़ . झारखंडग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के लिए कुडू़ पंचायत मुखिया नीलू देवी को भी सदस्य बनाया गया है। सरकार के संयुक्त सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में मनोनीत गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। सदस्य बनने के बाद कुडू़ मुखिया को दक्षिणी छोटानागपुर के 5 जिले रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला एवं सिमडेगा जिला में मनरेगा से संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण करने की जिम्मेवारी दी गई है। नीलू देवी ने बताया कि मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी एवं धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।