शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता रवाना हुए
गुमला. विद्याभारती स्कूल बिरसा नगर, गुमला से 45 विद्यार्थी एवं छह शिक्षक-शिक्षिकाएं शैक्षिक भ्रमण पर शनिवार को कोलकाता रवाना हुए। जानकारी विद्या भारती स्कूल के प्राचार्य मनमोहन प्रसाद ने दी। भ्रमण पर बच्चों के साथ बबलू, सिलास, अंजली, माधुरी, सोनी, नीलम गए हैं। गुमला विधायक कमलेश उरांव ने बच्चों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।