काम बंद कराया
गुमला . शहरके करमटोली में निर्माणाधीन पानी टंकी में कार्य कर रहे मजदूरों को अज्ञात अपराधियों ने मारपीट किया पिस्तौल का भय दिखाकर मजदूरों से चार मोबाइल को लूट लिया। साथ ही काम को बंद करा दिया। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।