अंतर कान्वेंट मिलन समारोह
बसिया. उर्सुलाइनकान्वेंट बालिका मध्य विद्यालय में शनिवार को “आज के बच्चे कल के नेता’ विषय पर अंतर कान्वेंट मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि फादर विनोद ने कहा देश के निर्माण में बच्चों की भूमिका अहम मानी जाती है। आज के बच्चे ही पढ़-लिख कर भावी नेता, कुशल नेतृत्व, संयमित निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्त करने की योजना में काम करने की जरूरत है। वही देश के भावी नेता होंगे। कार्यक्रम में उर्सुलाइन कान्वेंट कोनवीर नवाटोली, साम टोली, जाम टोली, रेंगारी, गुमला, बारडीह के लगभग पांच सौ बच्चों ने भाग लिया। मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर सिस्टर पुष्पा, सिस्टर कोलीना, सिस्टर हेलेना, सिस्टर हेलेन, सिस्टर मोनिका, सिस्टर एलिस, सिस्टर सरोज, सिस्टर जसिंता आदि मौजूद थे।