नौ दिनों तक चलेगा रामचरित मानस पाठ
गुमला. चैनपुरदुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री हरि सत्संग समिति की ओर से नाै दिनों तक रामचरित मानस का पाठ कराया जा रहा है। इस पाठ में बहन संगीता कुमारी, शिवानी कुमारी, लीलावती कुमारी, वंदना कुमारी, यशोदा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनिया कुमारी, तारा कुमारी, भाई अनुज सहित कई लोग शामिल हैं। यह जानकारी श्री दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अनिल केसरी ने दी।