पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस में विधान और देवयांशी रहे अव्वल

फैंसी ड्रेस में विधान और देवयांशी रहे अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल सभा ने श्री अग्रसेन जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रकूल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना, हवन के साथ की गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभी उम्र के लोगों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में फैंसी ड्रेस जूनियर में विधान अग्रवाल ने प्रथम, हर्षित अग्रवाल ने द्वितीय, इशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस सीनियर में देवयांशी अग्रवाल ने प्रथम, यश अग्रवाल ने द्वितीय, नृत्य जूनियर में मयंक अग्रवाल ने प्रथम, याशिका अग्रवाल ने द्वितीय, हर्ष विवेक अग्रवाल ने तृतीय स्थान, नृत्य सीनियर में श्रेष्ठा देवयांशी अग्रवाल प्रथम कोमल अग्रवाल ने तृतीय स्थान, रंग भरो में हर्षिता अग्रवाल ने प्रथम, सुप्रिया अग्रवाल ने द्वितीय याशिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान, चित्रकला जूनियर में देवयांशी अग्रवाल ने प्रथम, शैलजा अग्रवाल ने द्वितीय विधि अग्रवाल ने तृतीय स्थान, रंगोली में एम शालिनी अग्रवाल ने प्रथम स्थान, श्रुतिलेख में विभा अग्रवाल ने प्रथम स्थान, वीणा जाजोदिया ने द्वितीय विधि अग्रवाल ने तृतीय स्थान, फ्री टैलेंट शो प्रतियोगिता में निशांत राहुल ने प्रथम श्रेष्ठ देवयांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसके अलावा होजी प्रतियोगिता में सोनल अग्रवाल, श्रीमती वीणा जाजोदिया, रचना अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, किशोर फोगला, नटवर अग्रवाल शामिल हैं। उक्त प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडली में उमा मंत्री, रमा साबू, मधु मंत्री, संगीता साबू शामिल थीं। इस अवसर पर रामोतार फोगला, प्रमोद कुमार गाड़ोदिया, लालचंद फाेगला सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष गाड़ोदिया, भगवान गाड़ोदिया, सुनील अग्रवाल, शंकर जाजोदिया, नटवर अग्रवाल प्रमोद गाड़ोदिया ने सराहनीय भूमिका निभाई।