पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचपन प्ले स्कूल ने मनाया ग्रांड पैरेंट्स डे

बचपन प्ले स्कूल ने मनाया ग्रांड पैरेंट्स डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला . लोहरदगारोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को ग्रांड पैरेंट्स डे मनाया गया। मौके पर बच्चों ने अपने अभिभावकों से आर्शीर्वाद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर गिरि ने कहा कि ग्रांड पैरेंट्स डे मनाने का उद्देश्य बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग बरगद के उस विशाल वृक्ष के सामान होते हैं, जो जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव के गवाह होते हैं। ये हमेशा सूरज की तेज किरणों से अापको छांव प्रदान करते हैं। मौके पर बच्चों ने दादा-दादी, नाना-नानी के आर्शीर्वाद लिए। साथ ही अपने हाथ से बनाए कार्ड को उन्हें दिया। 29 सितंबर को भी प्ले ग्रुप के बच्चों के ग्रांड पेरेंटस को आमंत्रित किया गया है। इसमें बच्चों और बुजुर्गों के बारे में चर्चा की जाएगी। मौके पर भगवान साबू, चंद्रकला साबू, अखौरी शिशिर कुमार, मंजू अखौरी, बीएल अग्रवाल, नैवी एक्का, गणेश झा, सुशीला देवी, गायत्री पांडेय, भोला प्रसाद साहू, शकुंतला देवी, जगेश्वर गोप, गुप्तेश्वर पाठक, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।