अभियान के तहत सफाई की
गुमला . प्रखंडकार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ब्लॉक परिसर से लेकर चैनपुर बस स्टैंड तक सफाई अभियान चलाया। सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी हाथ में झाड़ू लेकर प्रखंड मुख्यालय की गंदगी साफ किया। साथ ही लोगों को अपने घरों एवं दुकानों के आसपास फैली गंदगी को साफ करने की अपील की। इस मौके पर उप प्रमुख अनूप संजय टोप्पो, सीओ सुमंत तिर्की, मुखिया एमरेंसिया कुजूर, विनोद केरकेट्टा, मानवेल किंडों, एफरेन तिर्की, कलिस्ता बरवा, अलबिना मिंज, मार्था तिर्की, जॉज तिर्की, गणपति असुर, जीवन भगत, अब्दुल रज्जाक, अनुकंपा कुजूर आदि मौजूद थे। इधर स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत मियां टोली, फोरी में भी रैली निकाली गई। मौके पर मुखिया सुकरा उरांव,विनोद कुमार, फिरोज अशरफ, अलीमुद्दीन अंसारी, अनीता कुमारी, पेयजल स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक निशित कुमार, निखिल टोप्पो, राहुल कुमार आदि शामिल थे।