- Hindi News
- स्वच्छ पंचायत सप्ताह के प्रति सक्रियता दिखी
स्वच्छ पंचायत सप्ताह के प्रति सक्रियता दिखी
स्वच्छता सप्ताह के तहत अस्पताल में की गई साफ-सफाई
स्वच्छपंचायत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता अभियान शुक्रवार को शुरू हुआ चौकड़ी में पंचायत सचिवालय कैंपस की सफाई से इस सप्ताह की शुरूआत की गई इस कार्यक्रम में शामिल मुखिया राजकुमारी देवी ने कहा कि हर क्षेत्र संस्थाओं की साफ सफाई कार्य के अनुश्रवण समीक्षा के लिए समिति का गठन कर लिया गया है अभियान की समाप्ति पर सक्रिय महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्ति को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा सफाई अभियान में मुखिया के अलावा समाजसेवी शिवप्रसाद राम, पंचायत सचिव प्रेमचंद दास, वार्ड सदस्य अनीता देवी, सत्येन्द्र मेहता, जल सहिया चिंता मणि देवी, स्वास्थ्य सहिया अंजनी देव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह की आरती, सुनयना, कमला, रीता, शकुंतला के अलावा उपेन्द्र पाठक, शमीम खां , यमुना मेहता, शांति देवी ,मूर्ति देवी, मोइद खां, जावेद खां महेश्वर राम, इंद्र भूषण विश्वकर्मा देवेन्द्र सिंह समेत कई लोग शामिल थे।
पंचायत सचिवालय चौकड़ी में सफाई अभियान और सफाई करते प्रभारी एवं कर्मचारी।