- Hindi News
- मंगल दिवस की बैठक में पंचायत रोसे को कई निर्देश
मंगल दिवस की बैठक में पंचायत रोसे को कई निर्देश
प्रखंडमनरेगा प्रकोष्ठ में मंगल दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर कुमार प्रभारी जीपीएस जगजीवन राम ने पंचायत रोजगार सेवकों को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि बार-बार के निर्देश के बावजूद मनरेगा जॉब कार्डधारियों का आधार अपलोड कराने में लापरवाही बरती जा रही है। यदि इस दिशा में अपेक्षित नहीं हुई, तो इस मामले में लापरवाह रोजगार सेवकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रखंड सहायक सह नाजीर राकेश कुमार, मनरेगा लेखा सहायक जगत प्रसाद मेहता, पंचायत सेवक, जनसेवक, रोजगार सेवक शामिल थे।
फोटोअपलोड कराने पर बल : बैठकमें सभी रोजगार सेवकों को मनरेगा योजनाओं का फोटो अपलोड कराने की जवाबदेही को जल्द पूरा करने के साथ ही जॉबकार्डधारियों का भौतिक सत्यापन करने के अलावा उनके आधार नंबर की इंट्री कार्य को समय पूर्ण करने पर बल दिया गया। बीपीओ ने इस टास्क को दो दिनों में पूरा करते हुए रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को जमा करने की हिदायत दी।
उन्होंने आधार इंट्री के मामले में 60 प्रतिशत के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने पर जोर दिया है। इनके अलावा जॉब कार्डधारियों का खाता प्रज्ञा केंद्रों मे खुलवाना सुनिश्चित करने को कहा है।
परिसीमन में तेजी लाने की हिदायत
जीपीएस जगजीवन राम ने पंचायत चुनाव 2015 के आलोक में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन, गठन संख्यांकन संबंधित टास्क को जल्द पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने पंचायत सेवकों को इस दिशा में उपलब्ध परफार्मा के आधार पर 20 दिसंबर तक कार्य को पूरा करते हुए उसे प्रतिवेदित करने की नसीहत दी है। साथ ही कंबल वितरण कराने के लिए निर्धारित लाभुकों की सूची दो दिनों के अंदर जमा करने को कहा है। साथ ही पेंशन लाभुकों के आधार नंबर इंट्री के लिए दी गई जवाबदेही को जल्द पूरा करने पर बल दिया है।