पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायतों को भी मनरेगा में ईएफएमएस से जोड़ने का निर्देश

ग्राम पंचायतों को भी मनरेगा में ईएफएमएस से जोड़ने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैद्धांतिक प्रायोगिक प्रशिक्षण

बीडीओ ने प्राप्त आदेश के आलोक में ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक प्रज्ञा केंद्र के संचालकों का इस बावत उनकी क्षमता अभिवृद्धि के लिए सैद्धांतिक प्रायोगिक प्रशिक्षण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह भी बीपीओ जीपीएस को दिया है। बीडीओ ने कहा कि इसके लिए जिला सूचना पदाधिकारी, इ-डिस्ट्रक्ट मैनेजर, पीएम आरडीएफ जिला में उपलब्ध अन्य तकनीकी संसाधन स्रोतों की सहायता से यह प्रक्रिया पूरी कराई जानी है।

भास्कर न्यूज | हैदरनगर

राज्यग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में उपायुकत सह जिला कार्यक्रम समन्वयक ने ग्राम पंचायत को भी मनरेगा में ईएफएमएस में शामिल करने का निर्देश दिया है। इस बावत उनका पत्र यहां प्रखंड कार्यालय को प्राप्त हो गया है। बीडीओ विजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रखंड अन्य कार्यान्वयन इकाई के माध्यम से मनरेगा अंतर्गत ईएफएमएस का संचालन किया जा रहा है।

इस पद्धति के प्रारंभिक चरण ग्राम पंचायतों में इंटरनेट संपर्कता के अभाव आदि को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायतों के स्तर से सृजित मस्टर रोल सामग्रियों के विपत्र आदि के भुगतान के लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर (एफटीओ) प्रखंड स्तर से जारी किया जा रहा है। पर ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) के माध्यम से कंप्यूटर इंटरनेट संपर्कता की उपलब्धता की संगठनात्मक संरचना अब विस्तारित हो रही है।

बेहतर यह भी प्रतीत हो रहा है कि ग्राम पंचायत स्तर के हस्ताक्षरियों की क्षमता अभिवृद्धि कर एफटीओ जारी करने की प्रक्रिया को कार्यान्वयन स्थल के निकटस्थ किए जाने की कार्रवाई अब प्रारंभ की जाए। उन्होंने इसके लिए मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर कुमारा प्रभारी जीपीएस जगजीवन राम के साथ मंगलवार को आवश्यक विचार-विमर्श किया। उन्हें प्रज्ञा केंद्र के कार्यान्वयन स्थल की समीक्षा कर ग्राम पंचायत कार्यालयों में उन्हें स्थापित कर संचालन की व्यवस्था करने को कहा।

पंचायतसेवक मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर बनवाया जाए : बीडीओने बीपीओ जीपीएस को निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत स्तर के लिए पंचायत सेवक को प्रथम मुखिया को द्वितीय हस्ताक्षरी के तहत उनके डिजिटल हस्ताक्षर बनवाए जाने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। बीडीओ ने कहा कि ईएफएमएस में प्रथम द्वितीय हस्ताक्षरी द्वारा डि