पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैदरनगर ब्लॉक कार्यालय के विद्युतीकरण में विलंब

हैदरनगर ब्लॉक कार्यालय के विद्युतीकरण में विलंब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतीकरण कार्य प्रक्रिया में

स्थानीयब्लॉक कार्यालय के विद्युतीकरण में काफी विलंब हो गया है। विद्युतीकरण के लिए डबल पोल (डीपी) समेत कई खंभे गाड़े जा चुके हैं, पर उनमें तार ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जा सके हैं। जबकि डीपी अन्य खंभों को काफी पहले ही गाड़ा गया है।

इस संबंध में बीडीओ विजय वर्मा प्रभारी प्रखंड प्रमुख गीता देवी का कहना है कि इसके लिए विद्युत विभाग को कहा जाएगा। आवास ब्लॉक भवन के बन कर तैयार हो जाने थाना भवन के निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच जाने की स्थिति में इनके लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था जरूरी है। प्रखंड नाजिर सह सहायक राकेश कुमार का कहना है कि ब्लॉक भवन के विद्युतीकरण के लिए वर्षों पूर्व आवेदन पंजीकृत कराया जा चुका है। इसके बावजूद विद्युतीकरण में विलंब हो गया है।

सहायक विद्युत अभियंता श्याम कुमार पासवान का कहना है कि ब्लॉक परिसर में विद्युतीकरण कार्य जारी है। डीपी अन्य खंभे गाड़े जा चुके हैं। लगातार लोस विस चुनाव के कारण ट्रांसफार्मर अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति संवेदक को नहीं मिल सकी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की समय सीमा समाप्त होते ही इस दिशा में प्रक्रिया तेज होगी। प्राथमिकता के आधार पर ब्लॉक परिसर का विद्युतीकरण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

सौर ऊर्जा से वैकल्पिक व्यवस्था

उधर, किसान भवन में संचालित प्रखंड कार्यालय में सौर ऊर्जा वैकल्पिक व्यवस्था से कार्यों का संचालन होने लगा है। पर बादल के मौसम में यह व्यवस्था कारगर नहीं हो पाती है। इससे इंटरनेट डाटा इंट्री के काम बाधित हो जाते हैं। प्रकाश की सुविधा भी बाधित हो जाती है। नए प्रखंड आवासीय भवन का विद्युतीकरण नहीं हुआ, तो बिजली की समस्या के कारण उनमें परेशानी होगी। बीडीओ अन्य प्रखंड कर्मियों ने विद्युतीकरण को जरूरी बताया है।

ब्लॉक परिसर में विद्युतीकरण के लिए गाड़े गए खंभे।