बाइक चोरी का मामला दर्ज
हैदरनगर | भिखाबिगहानिवासी मोहम्मद सईद अनवर ने अपनी बाइक जेएच 03 4873 के चोरी चले जाने का मामला हैदरनगर थाना में दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे अपने गांव भिखाबिगहा के हैदरनगर स्थित मकान को जाने के लिए मुख्य पथ पर रेलवे स्टेशन के समीप पुलिया के पास बाइक को खड़ा कर चले गए थे। जब वहां से लौटकर आए तो देखा कि जहां बाइक खड़ा की गई थी वह वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। तब उन्होंने थाने में बाइक के चोरी चले जाने का मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर थाना प्रभारी भिखारी राम ने कहा कि इस मामले के अनुसंधान इस संबंध में कार्रवाई के लिए एसआई आशीष खाखा को जिम्मेवारी दी गई है।