पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाभुकों का सर्वेक्षण पंजी संधारण करने का निर्देश

लाभुकों का सर्वेक्षण पंजी संधारण करने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओसह प्रभारी सीडीपीओ विजय वर्मा ने गुरुवार को प्रखंड परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ आवश्यक बैठक की। इसमें उन्होंने सेविकाओं को दायित्व के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी। उन्होंने रेडी-टू-इट के आवंटन के आलोक में प्राप्त फॉरमेट के माध्यम से हर माह भंडारण विवरण पंजी का संधारण करते हुए 24 तारीख को निर्धारित मासिक बैठक में उनकी प्रति परियोजना कार्यालय में जमा करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2015 से यह तरीका नियमित रुप से लागू हो जाएगा। इसमें विलंब पर संबंधित सेविकाओं को शो कॉज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माह के अंत तक पोषाहार स्टॉक वितरण विहित फारमेट में हर हाल में जमा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि रेडी टू इट के परियोजना भंडार मे पहुंचने की सूचना मिलने के साथ ही इसका उठाव दो तीन दिनों में वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। वितरण के समय पंजीरी फूड उपमा की वैधता का ख्याल रखा जाए। वैधता की समय सीमा से पूर्व वितरण करना भी सुनिश्चित किया जाए।

लाभुकोंका सर्वेक्षण साल में दो बार

प्रभारीसीडीपीओ ने कहा कि निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना के तहत छह माह से तीन साल के बच्चों, धातृ गर्भवती माताओं का साल में दो बार आवश्यक रुप से सर्वेक्षण किया जाए। पहला सर्वेक्षण फरवरी-मार्च दूसरा जुलाई-अगस्त माह में किया जाय। इसके आधार पर ही पोषाहार (रेडी टू इट) का आवंटन प्राप्त होगा। सर्वेक्षण रिपोर्ट अप्रैल सितंबर माह से मान्य होगा। उसी के आलोक में रेडी टू इट का उठाव करते हुए उसका वितरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने सर्वेक्षण में कुपोषित बच्चों के वजन का पता लगाते हुए उन्हें कुपोषण मुक्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की हिदायत भी दी है।

लक्ष्मीलाडली योजना के कार्यान्वयन पर बल

प्रभारीसीडीपीओ ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत लक्ष्मी लाडली योजना के लाभुकों के सर्वेक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची के जन्म के एक साल के अंदर उन्हें पंजीकृत किया जाना सुनिश्चित किया जाए। परियोजना सहायक सह प्रखंड नाजीर राकेश कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल नौ पंजीकृत बच्चियों को इस योजना के तहत उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी गई है। जो पर्याप्त नहीं है। इस दिशा में और अधिक बच्चियों को पंजीकृत किया जाना जरुरी है।

क्षमता विकास के