डेढ़ माह से जलापूर्ति बंद
समन्वय से होगा निराकरण : बीसीओ
पेयजल स्वच्छता प्रकल्प के प्रखंड समन्वयक परशुराम पासवान का कहना है कि इस पंप हाउस से जलापूर्ति को नियमित सुनिश्चित बनाए रखने के लिए ग्राम जल स्वच्छता समिति उपभोक्ताओं के बीच समन्वय की दिशा में उनका प्रयास होगा। वे जल्द ही मुखिया, वार्ड सदस्य, जलसहिया उपभोक्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें इस पंप हाउस की ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सदा के लिए सुचारु बनाने के अलावा स्वच्छता अभियान की सफलता को लेकर रायशुमारी करेंगे। विचारोपरांत इस दिशा में सार्थक सकारात्मक पहल किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत हैदरनगर पूर्वी पंचायत को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इसके लिए शौचालय निर्माण को लेकर योजनाओं पर जल्द ही काम शुरू किया जाना है। इसमें जररुतमंदों के अलावा प्रबुद्ध जनों की सक्रियता जागरुकता जरूरी होगी। इस दिशा में उनका सम्यक समन्वयक प्रयास शुरू हो गया है।
भास्कर न्यूज | हैदरनगर
पूर्वीपंचायत के नगरीय इलाके की जलापूर्ति के लिए सदाबह नदी तट पर स्थापित पंप हाउस तकनीकी खराबी के कारण डेढ़ माह से बंद है। इससे इसके कनेक्शनधारियों सार्वजनिक स्थलों पर लगे नल से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
जलापूर्ति के अभाव के कारण लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यवसायी अजय प्रसाद, पंकज कुमार लाल, नंदलाल प्रसाद, विपिन बिहारी दुबे, जितेंद्र प्रसाद, डॉ अमिनुल हक अंसारी, राजदी के सैयद नईमुदीन, राकांपा के संजय सिंह, आजसू पार्टी के कमलेश मेहता झाविमो के खुदरन अंसारी ने कहा कि यह पंप हाउस पेयजल स्वच्छता विभाग ग्राम जल स्वच्छता समिति के खींचतान के बीच फंसकर मरम्मत को लेकर बंद पड़ी है। दोनों ओर से कोई पहल नहीं हो रही।
विभागीय जेई आनंद कुमार सिंह का कहना है कि यह पंप हाउस ग्राम जल स्वच्छता समिति को सौंप दिया गया है। अब जलसहिया ही उसकी मरम्मत रख रखाव के लिए जवाबदेह है। जबकि जल सहिया का कहना है कि उसके पास पंप हाउस की मरम्मत मद में कोई राश उपलब्ध नहीं है। इसके उपभोक्ताओं ने जब विभागीय जवाबदेही के समय जल कर नहीं चुकाया है, तो उसकी कौन सुनता है। उपभोक्ता जब तक नियमित जल कर नहीं चुकाएंगे, तब तक पंप हाउस की मरम्मत इसक रख रखाव में मुश्किल बनी रहेगी।
पंपहाउस में है क्या खराबी
महापर्वछठ को लेकर सुखी पड़ी सदाबह नदी में इसी पंप हाउस से आपूर्ति कराकर जल भरा गया थ