पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के गठन का निर्देश

पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के गठन का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ अक्टूबर-नवंबर 2015 में कराया जाएगा पंचायत चुनाव

भास्करन्यूज | हैदरनगर

राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में उपायुक्त के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे आम निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। बीडीओ विजय वर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में अक्टूबर-नवंबर 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाना है। इसके लिए प्रथम तया पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के गठन, परिसीमन संख्यांकन की दिशा में पहल तेज कर दी है।

इस बावत पंचायत सेवकों को नजरी नक्शा तैयार कर इस दिशा में ससमय कार्य को पूरा करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभारी जीपीएस जगजीवन को इस संबंध में सभी पंचायत सेवकों को पत्र जारी करने को कहा गया है। इस कार्य में किसी भी पंचायत सेवक की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

पुनर्गठनपरिसीमन का तरीका

बीडीओने कहा कि पंचायत निर्वाचन के दृष्टिकोण से ग्राम पंचायतों को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समिति को क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों जिला परिषद को क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों मे विभाजित करने का प्रावधान है। इसके तहत सबसे पहले ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का गठन परिसीमन संख्यांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा पूर्व से ही नियत है। इसी आधार से ग्राम पंचायतों को उनकी 2011 की जनसंख्या के आधार पर अनुमान्य प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाएगा। प्रत्येक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र को सीमांकित करते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के नक्शे पर स्पष्ट रुप से दर्शाया जाएगा। इसके बाद ही पंचायत समिति जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों का गठन, परिसीमन संख्यांकन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का गठन इस प्रकार किया जाएगा कि ग्राम पंचायत के सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत होगा। सर्व प्रथम एक ग्राम पंचायत क्षेत्र में कितने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र का गठन करना है, उनकी संख्या निकाली जाएगी। उन राजस्व ग्रामों को एक-एक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के रूप में गठित किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या 450 से 500 या 550 तक की होगी। 450 से कम जनसंख्या वाले राजस्व ग्रामों के निकटस्