पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषक गोष्ठी में बीटीएम ने किसान मित्रों को दिए कई निर्देश

कृषक गोष्ठी में बीटीएम ने किसान मित्रों को दिए कई निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | प्रखंडकृषि तकनीकी सूचना केंद्र में सोमवार को आयोजित कृषक गोष्ठी में बीटीएम संजय कुमार एसएमएस प्रशांत तिवारी ने किसान मित्रों को कई निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि किसानों को फार्मर्स पोर्टल से जोड़ने के लिए प्रत्येक पंचायत के 10-10 किसानों की सूची उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश किसान मित्रों को दिया गया है। किसानों की सूची उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध होते ही फार्मर्स पोर्टल में उन्हें पंजीकृत किया जाएगा। इससे इन किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने में सहूलियत होगी। प्रत्येक किसान मित्रों को 30-30 प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। जिस पर किसान मित्रों के माध्यम से निकटस्थ बैंकों में केसीसी ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे। कृषक गोष्ठी में किसान मित्र रामसुंदर प्रसाद मेहता, सुदर्शन यादव, अरुण पांडेय, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र राम, भीम राम, रामचंद्र चौधरी, शबीर आलम, संजय मेहता, कुणाल सिंह, जयराम पाठक, इंद्रमणि सिंह, अजय सिंह विजय सिंह शामिल थे।

आलू को झुलसा रोग से बचाव की दवा बताया

बीटीएम ने कहा कि चालू मौसम में आलू की फसल को लगने वाले झुलसा रोग से बचाव के लिए किसानों को जानकारी देने के बावत किसान मित्रों को उसकी दवा बताए गए हैं। इसमें उन्हें हालू में झुलसा रोग की स्थिति में मैनकोजेब 75 प्रतिशत डब्लूयपी, मैटलैक्सील प्लस मैन्कोजेब 72 प्रतिशत डब्लयूपी एक से दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बना कर उनका खिली धूप में छिड़काव कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में यह सूचना केंद्र सतत प्रय|शील है। उन्होंने इस दिशा में किसान मित्रों को उनके दायित्व के प्रति सजग भाव से सक्रियता बरतने की सलाह भी दी है।



फोटो : 7 किसान मित्रों को निर्देश देते बीटीएम।