पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2935 लाभुकों की पेंशन राशि 96 लाख विमुक्त

2935 लाभुकों की पेंशन राशि 96 लाख विमुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | प्रखंडमें विभिन्न पेंशन योजना के 2935 लाभुकों की पेंशन राशि 96 लाख विमुक्त कर दी गई है। इस पेंशन राशि में अप्रैल से अगस्त माह का बकाया राशि शामिल हैं।

इस संबंध में बीडीओ विजय विर्मा ने कहा कि इस पेंशन राशि में लाभुकों की बढ़ी हुई राशि जो 600 रुपए हो गई है, शामिल है। जिसका फरवरी माह से एरियर के साथ आवंटन प्राप्त था, उसे विमुक्त किया गया है। 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभुकों की बढ़ी हुई राशि 700 रुपए प्रतिमाह की दर से नियमित भुगतान के तहत विमुक्त राशि में शामिल हैं। बीडीओ ने इस पेंशन राशि को संबंधित बैंक को जारी करते हुए लाभुकों को शीघ्र भुगतान करने का निर्देश उपडाकपाल को दिया है। उन्होंने कहा कि दशहरा बकरीद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करने की हिदायत उपडाकघर को दी गई है।

इसमें कोताही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रतिक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने संबंधित बैंक को विमुक्त राशि यथा शीघ्र उपडाकघर को ट्रांसफर करने के प्रति आगाह किया है। इसमें संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मियों पंचायत प्रतिनिधियों को निष्ठा पूर्वक दायित्व को पूरा करने के प्रति संवेदनशील बनने की प्रति सजग होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह की पेंशन राशि भी शीघ्र विमुक्त कर दी जाएगी।





त्योहारों से पूर्व इस माह की राशि लाभुकों को प्राप्त हो जाय, इसकी कोशिश हो रही है।