पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी का तीन दिवसीय अधिकार शिविर 18 से

आंगनबाड़ी का तीन दिवसीय अधिकार शिविर 18 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | सामाजिकसुरक्षा योजनांतर्गत सभी पेंशन योजनाओं की स्वीकृति के लिए आंगनबा़ी केंद्रवार तीन दिवसीय अधिकार शिविर 18 फरवरी से लगेगा। इस आशय का पत्र जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत डीसी ने सभी बाल बिकास परियोजना को जारी किया है। इस संबध में प्रखंड कार्यालय के भी अवगत कराया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम ने बताया कि 18 से 20 फरवरी तक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत संचालित पेंशन योजनाओं में स्वीकृति के लिए आंगनबाड़ी केंद्रवार शिविर का आयोजन किया जाना है। इन अधिकार शिविरों का थीम श्लोगन मेरा अधिकार, मेरा साथ होगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। अधिकार शिविर के कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर सभी माध्यमों डुगडुगी लाउडस्पीकर बजाकर कराया जाएगा। अर्हता प्राप्त लाभुकों से शिविर में आधार नंबर के साथ आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत आधार नंबर संग्रह करने वाली आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी रोजगार सेवक को प्रति आधार नंबर पांच रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।





लाभुकों से विहित प्रपत्र में आवेदन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। अधिकार शिविर के सफलतापूर्ण कार्यान्वयन के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त नोडल पदाधिकारी के रूप में काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...