ई-पंचायत प्रणाली को ठीक करें: बीडीओ
बैठक
हैदरनगर | मंगलदिवस की बैठक में बीडीओ विजय वर्मा ने उपलब्धियों की समीक्षा की और दिए गए टास्क को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ई-पंचायत प्रणाली को पंचायतों में सुचारू रूप देने की हिदायत देते हुए इस मामले में उपलब्धि की रिपोर्ट अगामी सोमवार को पेश करने को कहा है। बैठक में उन्होने पेंशन योजना के लाभुकों मनरेगा जॉब कार्डधारियों के आधार नंबर की इंट्री के लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए इस मामले में अबतक की उपलब्धियों की समीक्षा की। बैठक में प्रभारी जीपीएस जगजीवन राम, पंचायत सचिव प्रेमचंद मोची, प्रेमचंद दास, राजजन्म राम, कालिंदर सिंह, मुकेश कुमार, रोजगार सेवक, अजीत गुप्ता, अजीत पाठक, सफीर आलम, विनोद चौधरी, मो गुलाम नबी, अरुण, सुनील, जनसेवक नकुल कुमार मेहता मनरेगा लेखा सहायक जगत प्रसाद मेहता शामिल थे।
सरकारीभवन हो या किराए का मकान ई-पंचायत प्रणाली चले
बीडीओने बैठक में कहा कि जहां पंचायत भवन हो और जहां किराये के मकान में पंचायत सचिवालय संचालित हो रहे हों, सभी पंचायत सचिवालयों में ई-पंचायत प्रणाली को सुचारू रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि काम बहुत अच्छा कर लें, पर आंकड़ों उपलब्धियों की ऑन लाइन इंट्री नहीं होती है, तो इसे बेहतर परफॉरमेंस नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों ने 13वें वित्त आयोग की आधारभूत संरचना मद से पंचायत सचिवालय की आधारभूत सुविधा ई-पंचायत प्रणाली के संसाधन प्राप्त कर लिए हैं। बावजूद इसके ई-पंचायत प्रणाली पर काम नहीं हो रहा है, यह अच्छी स्थिति नहीं है। इस व्यवस्था को शुरू नहीं किया जा सकता, तो संबंधित कर्मियों को शो कॉज किया जाएगा।
फोटो: 3 मंगल दिवस की बैठक में बीडीओ अन्य कर्मी।
मंगल दिवस की बैठक में बीडीओ अन्य कर्मी।