पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा को लोगों का मिल रहा समर्थन

बसपा को लोगों का मिल रहा समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | बड़ाशिवालय में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने को लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी रामचंद्र त्यागी पूर्व प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता का वहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेता त्यागी ने कहा कि बसपा के लिए अब विस ज्यादा दूर नहीं है। हाल के दिनों में जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष से आम जन का समर्थन पार्टी के प्रति बढ़ा है। अब जरूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी के सांगठनिक विकास क्षेत्र की जनता के मान सम्मान जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक को विस क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, पार्टी नेता हरि यादव, अजय भारती, अक्षय मेहता, विजय कुशवाहा, निरेंद्र कुमार मिश्रा, बलि यादव अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इसरार खां ने की संचालन करीय पार्टी नेता बिहारी पासवान ने किया।



फोटो: 15 हैदरनगर में बसपा के पूर्व प्रत्याशी के स्वागत में शामिल कार्यकर्ता।