पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरोहरों के विकास का संकल्प

धरोहरों के विकास का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयबड़ा शिवालय परिसर में सोमवार को हुई व्यवसायियों युवाओं की बैठक में सामाजिक उत्थान सेवा समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में इस संगठन के बैनर तले सामाजिक समरसता की दिशा में प्रयास करने के अलावा प्राचीन धरोहर बड़ा शिवालय के विकास, परिसर में पार्क निर्माण इसे बिजली-पानी से सुविधा युक्त सुसज्जित बनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के गठन बड़ा शिवालय को धरोहर के रुप में विकसित करने को लेकर इसमें शामिल लोगों में उत्साह देखा गया।

सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष संतन चौधरी, सचिव दीपक कुमार कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता चुने गए हैं। सलाहकार समिति में विजय लाल, पंकज लाल, डॉ श्याम बिहारी मेहता, नंदलाल प्रसाद, राजकुमार कश्यप, अशोक साव धनंजय राम को शामिल किया गया है। 31 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में देव कुमार शर्मा, जितेंद्र लाल, मनीराज, पवन जायसवाल, ओम लाल, संतोष कुमार, मनोज हलवाई प्रदीप सोनी के अलावा अन्य को शामिल किया गया है। जबकि संरक्षक मंडल में सुरेंद्र प्रसाद, मृत्युंजय सिंह, अशोक साव, रामराज साव, अशोक सिंह, संजय राम, ललन सिंह आशीष कुमार शामिल किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष संतन चौधरी ने कहा कि यहां यह पहली बार देखा गया है कि सामाजिक धार्मिक उत्थान के लिए युवाओं की एकता उत्साह सामने आया है। उन्होंने कहा कि बड़ा शिवालय के विकास में सफलता के पंयाचत अन्य सामाजिक धार्मिक कार्यों की पूरा किया जाएगा। इसमें पूर्व में गठित शिव मंदिर निर्माण समिति के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

फोटो : 18 समिति के गठन को लेकर बैठक में शामिल व्यवसायी युवा

समिति के गठन को लेकर बैठक में शामिल व्यवसायी युवा।