पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैदरनगर : कमलेश मुखिया संघ के अध्यक्ष बने, सीमा उपाध्यक्ष

हैदरनगर : कमलेश मुखिया संघ के अध्यक्ष बने, सीमा उपाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | हैदरनगरप्रखंड के सभी बारह पंचायतों के मुखिया की बैठक स्थानीय देवी धाम परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के गठन का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पश्चिमी पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पूर्वी पंचायत की मुखिया सीमा देवी को बनाया गया। सचिव चैकड़ी पंचायत के मुखिया परन राम, उप सचिव बडंडा पंचायत की मुखिया तेतरी देवी, कोषाध्यक्ष बभंडीह पंचायत की मुखिया बिमला देवी, मीडिया प्रभारी मोकहर कला के मुखिया शैफुल्लाह खां, सूचना सचिव परता पंचायत की मुखिया रंजु देवी, महा सचिव खरगड़ा पंचायत के मुखिया नागेंद्र मेहता, संगठन सचिव बरेवा की मुखिया उषा देवी, उप संगठन सचिव सड़ेया के मुखिया शंकर राम, सलाहका सचिव बिलासपुर की मुखिया कईली देवी स्टेरिंग केटी के अध्यक्ष कुकही पंचायत के मुखिया यमुना यादव को चुना गया है। संघ के गठन के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हैदरनगर से मिलकर संघ के पदाधिकारियों की सूची सौंपी।

खबरें और भी हैं...