- Hindi News
- आधार नंबर कलेक्ट करने पर रोसे सेविका को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
आधार नंबर कलेक्ट करने पर रोसे सेविका को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
क्या है सरकार का दिशा-निर्देश
एनएसएपी स्कीम के तहत पेंशन लाभुकों के डाटा बेस की प्रगति के लिए उनके आधार नंबर सीडिंग को आवश्यक बताया गया है। आधार नंबर के कलेक्शन के लिए ग्राम रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं या अन्य को जवाबदेही देने काे कहा है। जो फील्ड वर्क के तहत घर-घर पहुंचकर पेंशन लाभुकों का आधार नंबर क्लेक्ट करने में सक्षम होंगे। इस कार्य को पूरा करने पर प्रतिलाभुक संबंधित कर्मियों को पांच रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाना है। इस दिशा-निर्देश के आलोक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निर्देशक के आदेशानुसार बीडीओ ने इस संबंध में निर्देश दिया है।
भास्कर न्यूज | हैदरनगर
नेशनलसोशल असिस्टेंस प्रोग्राम (एनएसएपी) के तहत बीडीओ विजय वर्मा ने रोजगार सेवकों से पेंशनधारियों का आधार नंबर क्लेक्ट कराना सुनिश्चित करने का आदेश प्रखंड सहायक को दिया है। इस आदेश के तहत उन्होंने उनसे शत प्रतिशत आधार नंबर प्राप्त कर प्रतिवेदित करने को कहा है। उधर, भारत सरकार के एनएसएपी उपसचिव के हस्ताक्षर से इस बाबत जारी पत्र के आलोक में राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के तहत राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ने भारत सरकार के इससे संबंधित दिशा निर्देश का ससमय दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने अनुपालन प्रतिवेदन शीघ्र इस निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा है। बीडीओ ने कहा कि इस दिशा-निर्देश के तहत प्रोत्साहन राश उपलब्ध कराए जाने से पेंशन लाभुकों का शतप्रतिशत आधार नंबर संग्रह उनकी सीडिंग सुनिश्चित होगा। इस दिशा में उनके निर्देश से आधार नंबर कलेक्शन में तेजी गई है। इसके शत प्रतिशत लक्ष्य को जल्द ही प्राप्त कर लिया जाएगा। सेविकाओं को भी इस बावत निर्देश दिया गया है।