पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा होगी

सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदरनगर | प्रखंडस्तर पर सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को दो बजे से प्रखंड सभागार में बैठक होगी। बीडीओ ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के आदेश के तहत उपायुक्त से प्राप्त निर्देश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में अंचल पदाधिकारी, प्रखंड कृषि, सहकारिता, पशुपालन, कल्याण पदाधिकारी, सिंचाई, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता, महिला प्रसार पदाधिकारी, सभी पंसस पंचायत प्रतिनिधि की भागीदारी अनिवार्य होगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र जारी कर दिया गया है। बैठक में बीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी की बैठक में सुखाड़ राहत के कार्यों के कार्यान्वयन का भौतिक सत्यापन स्थानीय स्तर के बिंदुओं का निर्धारण प्रत्येक मंगलवारीय बैठक में किया जाएगा। इससे संबंधित प्रतिवेदन प्रत्येक बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फाेर्स की बैठक में समीक्षा के लिए भेजा जाएगा।