पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलापूर्ति चालू करने का निर्देश

जलापूर्ति चालू करने का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति चालू नहीं हो सकी, तो गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। इस जलापूर्ति योजना पर पंचायत की 60 प्रतिशत आबादी आश्रित है। जिनको अभी भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

बंद पड़ा हैदरनगर का ग्रामीण जलापूर्ति केंद्र।

भास्कर न्यूज | हैदरनगर

बीडीओविजय वर्मा ने पूर्वी पंचायत अंतर्गत तीन माह से अधिक समय से बंद पड़ी जलापूर्ति केंद्र को चालू करने का निर्देश पेयजल स्वच्छता विभाग के जेई को दिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अवगत कराया है। इसे बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए जेई को दूरभाष पर जेई को यह निर्देश दिया है। हालांकि जेई ने इस ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालन की जिम्मेवारी ग्राम जल स्वच्छता समिति को देकर इससे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। पर जेई ने योजना के रखरखाव विभागीय तौर पर कराए जाने की बात स्वीकार की। तब बीडीओ ने रखरखाव के तहत कार्य को पूर्ण कराकर इस जलापूर्ति योजना की चालू कराने को कहा है। साथ ही ग्रामीणों से मिली शिकायत के आलोक में इसके प्रति लापरवाही बरतने पर जेई के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा करने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया है। बीडीओ को इस बावत शिकायत करने वालों में सुरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश कुशवाहा, राहुल कुमार, बांके बिहारी अन्य कई ग्रामीण शामिल थे।

कबसे बंद पड़ा है जलापूर्ति केंद्र

ग्रामीणोंके अनुसार यह जलापूर्ति केंद्र 29 अक्टूबर से बंद पड़ा है। इसका कारण समरसेबल मोटर में खराबी बताया गया है। तब से ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार खराबी को दूर कर जलापूर्ति चालू कराने का आग्रह किया है। बावजूद इसके प्रति उदासीनता से त्रस्त ग्रामीणों ने बीडीओ से इस बाबत शिकायत की है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने जेई को जलापूर्ति केंद्र को चालू करने का निर्देश दिया है। जेई से उनका पक्ष जानने के लिए कोशिश के बावजूद बात नहीं हो सकी है।