पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दायित्व का पालन नहीं करने पर शो कॉज का निर्देश

दायित्व का पालन नहीं करने पर शो कॉज का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालयवेश्म में बीडीओ विजय वर्मा ने मंगलदिवस पर पंसे रोसे के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति उपलब्धियों की समीक्षा की। इस दौरान कई मामलों में दायित्व का ससमय पालन नहीं हो पाने पर संबंधित पंसे रोसे के विरुद्ध शो कॉज करने का निर्देश बीपीओ चंद्रशेखर कुमार प्रभारी जीपीएल जगजीवन राम को दिए हैं। बैठक में बीडीओ के तेवर तल्ख दिखे।

उन्होंने कहा कि जो पंसे रोसे योजनाओं के विरुद्ध दिए गए दायित्व का पालन नहीं करते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई से अब कोई परहेज नहीं होगा। उन्होंने पंसे प्रेमचंद दास, रोसे अजीत पाठक, मो. गुलाम नबी, नाजमा खातून अरुण कुमार की इस बैठक में अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है।

साथ ही आधार पंजीकृत बीपीएलधारियों को निर्धारित राशि का भुगतान करने में देरी, ग्राम सभा में बीआरजीएफ की योजनाओं का चयन नहीं कर पाने, 107 यूनिट अतिरिक्त इंदिरा आवास योजनाओं को आवंटित करने के लिए प्रतीक्षा सूची के आधार पर ग्राम सभा में अभी तक लाभुकों का चयन नहीं करने को गंभीरता से लिया। साथ ही मनरेगा के सक्रिय जॉब कार्डधारियों की आधार नंबर इंट्री के प्रति संबंधित रोसे की लापरवाही के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

बैठक में पंचायत सेवक मुकेश कुमार, प्रेमचंद मोची, रामजनम राम, महेंद्र प्रसाद सिंह, कालिंदर सिंह, रोजगार सेवक अजीत गुप्ता, विनोद चौधरी, धर्मेद्र, सुनील सफीर आलम शामिल थे।

बीडीओ ने समीक्षा के दौरान आधार पंजीकृत शेष बीपीएल धारियों को निर्धारित राशि का शीघ्र भुगतान कर साप्ताहिक बैठक में शुक्रवार को इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने, नव चयनित पेंशन लाभुकों के पेंशन राशि भुगतान के लिए उनके आधार बैंक खाता नंबर का कलेक्शन करने के साथ ही पूर्व से इस योजना का लाभ पा रहे लाभुकों का बैंकों के माध्यम से भुगतान कराने के लिए उनके भी आधार खाता नंबर का संग्रह कर प्रखंड कार्यालय को सुपुर्द करने का निर्देश दिया है।