- Hindi News
- स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रखंड प्राशासन हुआ सजग
स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रखंड प्राशासन हुआ सजग
हैदरनगर. स्वच्छभारत अभियान के प्रति प्रखंड प्रशासन सजग सक्रिय हो गया है। शनिवार को बीडीओ बिजय वर्मा ने स्वयं झाडू उठाया। कूड़ों की सफाई शुरू की। बाद में सभी के साथ मिलकर कार्यालय भवन के आस-पास उगे खर-पतवार कूड़ा-कचरों को साफ कराया।
बीडीओ ने कहा कि हर किसी को इस अभियान के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। तभी स्वच्छ स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा। 26 सितंबर से शुरू स्वच्छ पंचायत सप्ताह के तहत गांवों में इस अभियान के प्रति जागरूगता देखने को मिल रहा है। इस अभियान सप्ताह के पश्चात खुले में शौच को रोकने निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कराने के प्रति विशेष जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार दो अक्टूबर 2019 में स्वच्छ स्वस्थ भारत को विकास के क्षितिज पर देदीप्यमान करने की कोशिश पूरी होगी। ब्लाॅक कैंपस के सफाई अभियान में बीडीओ के अलावा मनरेगा लेखा सहायक जगत प्रसाद मेहता, कंप्यूटर सहायक देव कुमार शर्मा, अनुसेवक कुलदीप राम, सफाईकर्मी लालती देवी, स्टांप वेंडर आत्माचरण सिंह, चालक दशरथ ठाकुर, पशु प्रावैधिकी सहायक राकेश रंजन लाल, अनुसेवक मदन राम, रोजगार सेवक शमशाद अहमद अरूण कुमार शामिल थे।
फेाटोः 5 हैदरनगर ब्लाॅक कैंपस की सफाई में जुटे बीडीओ अन्य